एलआईसी आधार शिला प्लान 2023: LIC Aadhaar Shila Plan In Hindi

LIC Aadhaar Shila Plan in Hindi | एलआईसी आधार शिला प्लान

भारतीय जीवन बिमा निगम लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनायें लेकर आती है| इस बार भी महिला केन्द्रित लाभकारी योजना LIC आधार शिला योजना लेकर आयी है | आपको बता दें की एलआईसी की आधार शिला योजना एक गारंटीड रिटर्न एंडोमेंट योजना है, और ये मार्केट से जुडी हुई योजना नहीं है| यह जीवन बीमा योजना लाभ के साथ जुडी हुयी है| इसमें आपको बोनस की सुविधा का लाभ दिया जाता है| इस योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2017 को की गयी थी | इस आर्टिकल में हम आपको एलआईसी आधार शिला योजना के लाभ शर्तें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएँगे अतः इस आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़ें |

LIC आधार शिला योजना

एलआईसी की आधार शिला योजना आपको एक ही समय पर सुरक्षा के साथ बचत भी प्रदान करती है। इसे ख़ासतौर पर उन महिलाओं के लिए बनाया गया है, यह योजना ऐसी महिलाओं को लाभ प्रदान करती है जिनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है। यह योजना परिप्कवता से पहले आपकी दुर्भाग्यपुर्ण अनुपस्थिति में आपके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, और अगर आप पूरे पालिसी अवधि तक जीवित रहती हैं तो आपको परिपक्वता पर एक बोनस के साथ राशि का भुगतान करती है।

आधार शिला स्कीम हाईलाइट

योजना का नामएलआईसी आधार शिला योजना
योजना का विभागLIC
शुरुआत24 अप्रैल 2017
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर बिमा कवर प्रदान करना

एलआईसी आधार शिला योजना के लाभ

  • महिलाओं को इस योजना के द्वारा बचत और सुरक्षा दोनों प्रदान की जाती है|
  • महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर बिमा कवर दिया जाता है|
  • यदि किसी पॉलिसी धारक की परिपक्वन / मैच्योरिटी समय से पहले मृत्यु हो जाती है तो इसका लाभ परिवार के सदस्यों को दिया जाता है|
  • पॉलिसी धारक द्वारा पॉलिसी के निर्धारित समय तक इन्तजार किया जाता है तो एक बड़ी रकम प्रदान की जाती है|
  • इस योजना के तहत लोन देने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है|
  • इसके अलावा कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार हैं-

मृत्यु होने पर लाभ

  • यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी शुरू करने के शुरूआती 5 वर्षों की समयावधि में हो जाती है तो इसका लाभ दिया जायेगा|
  • यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी शुरू करने के 5 वर्षों के बाद मैचुरिटी(परिपक्वता) समयावधि से पहले हो जाती है तो इसका लाभ नॉमिनी / उतराधिकारी को दिया जायेगा|
  • लाभ में बीमित राशि के साथ लॉयल्टी एडिसन्स / बोनस भी प्रदान किया जायेगा|
  •  मृत्यु पर मिलने वाली बीमित राशि निम्नलिखित में से अधिकतम होगी वो प्रदान की जाएगी-
  • वार्षिक प्रीमियम का 10 गुणा या
  • मूल बीमित राशि का 110%
  • मृत्यु लाभ, मृत्यु तक भरे हुए कुल प्रीमियम के 105% से कम नहीं होना चाहिए।

परिपक्वन / मैचुरिटी लाभ

अगर पालिसी धारक पूरे पालिसी अवधि तक जीवित रहती है और उसने अपने सारे बकाया प्रीमियम का भुगतान किया है, तो उसे मैचुरिटी(परिप्कवता) पर मिलने वाले बीमित रकम (मूल बीमित रकम) के साथ लॉयल्टी एडिसन्स(अगर कुछ है तो) का भी भुगतान किया जाता है। यदि आपके द्वारा 2,14,696 रुपये पॉलिसी अवधि के दौरान जमा करवाते हैं तो आपको मैच्योरिटी के दौरान 3.97 लाख रुपये दिए जायेंगे |

लॉयल्टी एडिसन्स लाभ

अगर आप पालिसी में 5 वर्ष तक बने रहते हैं, और आपने सारे प्रीमियम्स का भुगतान किया है, तो इस योजना के तहत आपकी पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर या मैचुरिटी पर, लॉयल्टी एडिसन का लाभ दिया जाता है। आपको मिलने वाले लॉयल्टी एडिसन के दर की घोषणा एलआईसी द्वारा की जाती है। जितने समाया तक आप पॉलिसी के साथ बने रहते हैं उतना ही पालिसी अवधि का लॉयल्टी एडिसन मिलेगा |

लोन

यदि आप इस योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं| इसके लिए शुरूआती वर्ष 2017 में 10% ब्याज दर थी | लेकिन यदि आप आधार शिला योजना 2023 के तहत लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए पहले LIC ऑफिस या LIC के किसी अधिकारी या अधिकारिक वेबसाइट से पता कर सकते हैं| ब्याज के साथ बकाया किसी भी लोन की राशि, क्लेम की रकम से वसूल की जाएगी।

एलआईसी आधार शिला योजना की खास बातें

आधार शिला योजना के बारे में कुछ खास बातें इस प्रकार हैं-

मात्र 250 रुपये में पायें पॉलिसी

इस योजना के तहत महिला लाभार्थी को सिर्फ 250 रुपये में इस पॉलिसी को अपना सकते हैं| आधार शिला योजना में आपको न्यूनतम 70 हजार का बीमा कवर तथा अधिकतम 3 लाख का बीमा कवर दिया जाता है| आप आधार शिला पालिसी 10 से लेकर 20 वर्ष की अवधि तक ले सकते हैं| यदि आप पूरी अवधि तक पॉलिसी के साथ बने रहते हैं तो आपको बोनस लाभ भी दिया जायेगा | इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के मेडिकल सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं होगी | इस योजना के तहत पॉलिसी धारक की मृत्यु होने की दशा में परिवार के लोगों को इसका लाभ दिया जायेगा |

फ्री लुक पीरियड और ऑटो कवर भी दिया जाता है

इस योजना में आपको 15 दिन का फ्री लुक पीरियड दिया जाता है| यदि आपको पॉलिसी सही ना लगे तो 15 दिन के अन्दर वापिस कर सकते हैं| इस योजना के तहत आपको ऑटो कवर भी दिया जाता है जिसके कारण आपको इनकम टेक्स नहीं भरना पड़ेगा | इस पॉलिसी का लाभ 8 से 55 वर्ष तक की महिलाएं उठा सकती हैं |

आधार कार्ड से मिलेगा लाभ

इस आधार शिला LIC पॉलिसी के तहत महिला होने पर लाभ दिया जाता है तथा ऐसी महिलाओं को लाभ दिया जाता है जिनके पास आधार कार्ड बना हुआ हो | इस योजना के लिए आप मासिक , तिमाहिक , अर्धवार्षिक तथा वार्षिक रूप से किस्तें जमा करवा सकते हैं|

एलआईसी आधार शिला योजना प्रीमियम

यदि आधार शिला योजना में पॉलिसी लेने के लिए लाभार्थी की आयु 31 वर्ष हो और 20 वर्ष के लिए पॉलिसी ली जाती है तो आपको 4.5 प्रतिशत टेक्स के साथ प्रथम वर्ष में 10,959 रुपये का प्रीमियम जमा करवाना होगा | इसके बाद आपका टेक्स 2.25 प्रतिशत रह जायेगा और प्रीमियम 10,723 रह जायेगा | यदि आप प्रतिदिन के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान करना चाहेंगे तो केवल 29 रुपये से कर सकते हैं| पॉलिसी आपको 15 से 30 दिन का अतरिक्त भुगतान का समय भी प्रदान करती है इसके अलवा पॉलिसी पसंद नहीं आने पर 15 दिन में इसे वापिस लिया जा सकता है|

LIC आधार शिला योजना की शर्तें

आधार शिला योजना आपको निम्न शर्तें प्रदान कर रही है-

रिवाइवल/ पुनर्जीवित

आखिरी भरे हुए प्रीमियम से दो साल के समय में बंद पड़ी पालिसी जो पेड अप पर चल रही है, उसको फिर से रिवाइव (पुनर्जीवित) किया जा सकता है। इसके लिए पॉलिसी धारक को बकाया प्रीमियम के साथ उस पर लगे हुए ब्याज का भी भुगतान करना पड़ेगा |

अतिरिक्त समय

यदि आपकी पॉलिसी की किस्तें किसी कारण ड्यू हो जाती हैं और आप समय पर किस्त नहीं भर पाते हैं तो इसके लिए आपको 15 से 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाता है | जिसमें आप अपना प्रीमियम भर सकते हैं| जो पॉलिसी धारक वार्षिक, छमाही या तिमाही के तौर पर प्रीमियम भरते हैं उन्हें 30 दिन का समय दिया जाता है जबकि मासिक रूप से प्रीमियम भरते हैं उनके लिए 15 दिन का समय दिया जाता है|

पेड अप राशि

अगर आप अपनी प्रीमियम का भुगतान 15 से 30 दिन के अतिरिक्त समय में भी नहीं कर पाते हैं तो आपकी पॉलिसी बंद हो जाती है | लेकिन यदि आपने इससे पहले 3 वर्ष तक पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान किया हो तो यह पेड अप पॉलिसी में बदल जाती है| इसके तहत मिलने वाली राशि को भी कम कर दिया जाता है| इसमें मिलने वाली राशि जितनी बिमा की राशि होती है और जितनी राशि भरवा दी गयी होती है उससे कम मिलती है| यह राशि बिमा का समय पूरा होने या पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर दी जाती है|

सरेंडर/ समर्पण राशि

 यदि आप 3 साल तक प्रीमियम भरवाते हैं लेकिन इसके बाद नहीं भरवाते हैं और पॉलिसी को सरेंडर कर देते हैं तो इसके लिए सरेंडर मूल्य दिया जाता है | पालिसी सरेंडर करने पर गारंटीड सरेंडर वैल्यू और स्पेशल सरेंडर वैल्यू में से जो भी अधिक है उसका भुगतान किया जाता है|
गारंटिड सरेंडर मूल्य :- (कुल प्रीमियम भुगतान का 30%) – (पहले वर्ष का प्रीमियम)
स्पेशल सरेंडर मूल्य :- इसकी गणना कंपनी द्वारा आपके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

Leave a Comment