फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम : PM FIT India Movement Program

Fit India Movement Program : जीवन शैली को सुधारने व स्वस्थ भारत के उद्देश्य से पीएम नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) कार्यक्रम की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को की थी | भारत में सबसे अधिक बीमारी के आंकड़े बच्चों में पाए गए हैं| इसलिए फिट इंडिया मिशन के तहत जीवनशैली के सही नहीं के कारण होने वाली मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप जैस बिमारियों को दूर करने का प्रयास किया गया है| मोदी जी ने कहा था कि ” स्वस्थ व्यक्ति,स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज यही नए भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के रास्ते हैं|”

PM FIT India Movement Program क्या है ?

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से फिटनेस को अपनी जीवन शैली बनाने का आग्रह किया। भारत लोगों के समग्र स्वास्थ्य की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम चलाया गया है| क्योंकि किसी भी व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक , भावनात्मक, बौद्धिक स्वास्थ्य सही होने पर ही अपना शत प्रतिशत किसी भी कार्य में दे पाता है | कहा भी गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करती है|

पीएम ने कहा, “सफलता का संबंध फिटनेस से है, जीवन के किसी भी क्षेत्र से हमारे सभी आइकनों की सफलता की कहानी एक आम बात है- इनमें से अधिकांश फिट हैं, फिटनेस पर ध्यान देते हैं और फिटनेस के शौकीन हैं।” जरुर भारत सबसे अधिक युवाओं वाली जनसँख्या का देश है लेकिन फिर भी बीमारी का संक्रमण सबको प्रभावित करता है | इस बीमारी के संक्रमण को रोकने तथा दिनचर्या को व्यवस्थित करने के तरीकों के बारे में फिट व्यक्तियों द्वारा जानकारी देने और मोटीवेट करने के लिए इस Fit India Movement Program को शुरू किया गया है| इसी तरह का एक कार्यक्रम खेलो इंडिया यूथ गेम भी शुरू किया गया है|

विद्यालयों में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम

Fit India Week के द्वितीय चरण में फिट इण्डिया मूवमेंट सप्ताह ” फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज ” दिसंबर माह 2020 में मनाए जाने के बाबत एक नोटिस जारी किया गया है| यह नोटिस राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की ओर से जारी किया गया है| fit india movement in schools के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम चलाया जाना है|

विद्यालयों में 1 से 31 दिसंबर 2020 तक फिट इण्डिया सप्ताह मनाया जायेगा तथा फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज 1 दिसंबर के बाद मनाया जायेगा| Fit India Movement Program in school की सम्पूर्ण गतिविधियों की ऑनलाइन रिपोर्ट भी जिला स्तर पर fitindia.raj@gmait.com पर भेजी जाएगी| इस प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट fitindia.gov.in पर भी विजिट कर सकते है।

प्रधानमंत्री फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य

  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए प्रयास करना है|
  • इसके माध्यम से हमारे प्रेरणा स्त्रोतों , जो की अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहते हैं और पुर्णतः फिट हैं, उनसे मोटिवेट करवाना है |
  • इसके लिए 24 सितम्बर 2020 को fit india karyakram live भी किया गया है|
  • फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के द्वारा समग्र स्वास्थ्य के सभी आयामों को पूरा करना है ताकि स्वस्थ राष्ट्र,मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सके|
  • सरकारी अधिकारियों, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सदस्यों, राष्ट्रीय खेल संघ के सदस्यों, निजी निकायों और फिटनेस प्रमोटरों के सदस्यों से 28 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है ताकि उनके द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट पर सरकार को सलाह मिल सके |
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा देश के विश्वविद्यालयों को फिट इंडिया मूवमेंट के लिए तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
  • खेल मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में समिति में सरकार के 12 सदस्य हैं। जिनमें खेल, माध्यमिक शिक्षा सचिव, आयुष, युवा मामले के सचिव सम्मिलित किये गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी Fit India Movement Program क्यों चलाया गया

तकनिकी ने हमारी शारीरिक क्षमता को कम कर दिया है और हमें हमारी दैनिक फिटनेस दिनचर्या से दूर धकेल दिया है | आज हम अपनी पारंपरिक प्रथाओं और जीवन शैली से अनभिज्ञ हैं जो हमें फिट रखने में अहम भूमिका निभाती हैं| समय के साथ, फिटनेस को हमारे समाज में तवज्जो देना कम कर दिया गया है | पहले एक व्यक्ति किलोमीटर तक पैदल या साइकिल चलाता था, लेकिन आज के समय में मोबाइल ऐप्स को हमें यह बताना होगा कि हम कितने कदम चले |

इस प्रकार की दिनचर्या व्यक्ति के शरीर में कमजोरी और मस्तिष्क में विकार उत्पन्न करती है| मानव में आलस्य का जन्म होता है| कहा भी गया है कि मानव शरीर का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य ही है| अतः इन प्रकार के दुष्परिणाम भारत की जनता को प्रभावित करने से दूर रहें अर्थात प्रभावित न करें इसके लिए फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम चलाया गया है|

फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री मोदी ने “Fitness Logo” शुरू किया। इसके अलावा, पीएम द्वारा एक “फिटनेस प्रतिज्ञा” शुरू करेंगे जिसमें लिखा है।

“मैं अपने आप से वादा करता हूं कि मैं हर दिन शारीरिक गतिविधि और खेल के लिए समय दूंगा और मैं अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ होने और भारत को एक फिट राष्ट्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा”

मोदी फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम का प्रभाव

प्रधानमंत्री ने माना है कि देश जनता ने फिट इण्डिया कार्यक्रम को दिल से चाहा है और प्यार दिया है| लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साथ दिया है| जिसमे सेलेब्रिटी और ऑफिस के लोग बहुत सक्रिय नजर आ रहे हैं| ट्विटर पर #FitIndiaMovement भी ट्रेंड हुआ था | लोग अपना फिटनेस लेवल भी सोशल मिडिया पर दिखा रहे हैं| कुछ इस प्रकार से निचे देख सकते हैं| इससे दिख रहा है कि फिट इंडिया मूवमेंट के लाभ भी हैं|

PM FIT INDIA MOVEMENT PROGRAM : PIB

फिट इंडिया मूवमेंट स्लोगन / fit india movement slogan

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा संस्थानों से अपील की थी कि वे कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को देखने के लिए आवश्यक व उचित व्यवस्था करें। फिटनेस प्रतिज्ञा के एक भाग के रूप में, UGC ने सभी को कम से कम 10,000 कदम चलने और अपनी दिनचर्या में इसका पालन करने के लिए कहा था| फिट इंडिया मूवमेंट पर स्लोगन भी तैयार किये जा सकते हैं , जिनके माध्यम से जनता में जागरूकता फैलाई जा सके | आएये जानते हैं फिट इंडिया मूवमेंट स्लोगन इन हिंदी किस प्रकार से हो सकते हैं|

“घर-घर से बीमारियों को भगाना है,
योगा और व्यायाम को अपनाना है”

“स्वच्छता को अपनाना है ,
इण्डिया को फिट बनाना है”

“बिमारियों को जड़ से नष्ट करो,
फिट इण्डिया का लक्ष्य स्पस्ट करो”

” बिमारियों को दूर भगाना है,
फिट इण्डिया को अपनाना है”

फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम की पहली सालगिरह

24 सितम्बर 2020 को Fit India Movement Program की पहली सालगिरह थी | इस उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे फिट इंडिया डायलॉग नाम दिया गया | फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में फिटनेस लेवल को सुधारने के लिए राय देने हेतु विराट कोहली और एक्टर मिलिंद सोमण पीएम मोदी के साथ जुड़े थे इस अवसर पर मोदी जी ने भी अपनी फिटनेस के राज शेयर किये थे | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमण ने फिटनेस को बरकरार रखने के लिए अपने विचार साझा किये अगर आपने किसी कारण से फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम मिस करदिया था तो निचे विडियो डाला गया है|वहां से देख सकते हैं|

1 thought on “फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम : PM FIT India Movement Program”

Leave a Comment

sarkari yojana