झारखंड की प्रमुख योजनाएं 2024: Jharkhand Govt Scheme

Jharkhand Govt Scheme: झारखण्ड राज्य की हेमंत सरकार का 29 दिसम्बर 2020 को एक वर्ष पूर्ण हो गया था| इस अवसर यादगार पल के रूप में सजाने के लिए हेमंत सरकार नेरांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया और राज्य वासियों को नई नई योजनाओं सौगात दी | झारखण्ड सरकार अपने राज्य के विकास के लिए बहुत सारी झारखंड राज्य सरकारी योजनायें लेकर आ रही हैं| इस आर्टिकल में हम आपको झारखण्ड सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर किये गए कार्यक्रम में झारखंड राज्य सरकारी योजनायें के बारे में जानकारी देंगे | अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|

Highlights of Jharkhand Govt Scheme

कार्यक्रम का नामझारखण्ड योजना सौगात कार्यक्रम
कार्यक्रम का राज्यझारखण्ड
स्थानरांची का मोरहाबादी मैदान
कार्यक्रम कर्तासीएम हेमंत सोरेन
ऑफिसियल वेबसाइटjharkhand.gov.in

CM हेमंत सोरेन ने दीं कई Jharkhand Govt Scheme की सौगातें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम में बहुत सारी योजनाओं की सौगात दी है | इस दौरान राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय नई योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ किया गया है, वहीं पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया| इस अवसर पर झारखण्ड कृषि ऋण योजना, फसल बीमा योजना का शुभारंभ, 511 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, CSR नीति से संबंधित पुस्तक का विमोचन, खेल नीति 2020 का अनावरण और 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

हेमंत सरकार द्वारा चिन्ह का विमोचन

20 वर्ष का युवा झारखण्ड चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे झारखण्ड ने अवसर के रूप में बदला है।झारखण्ड अपने समृद्ध पर्यटन, कला संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, धार्मिक स्थल, वन्यजीवों, प्राकृतिक सौंदर्य, खेल और उद्योग का समवेत प्रतिनिधित्व करता है। इस अवसर पर एक प्रतीक चिन्ह जारी किया गया है, जो स्वतः परिभाषित है। – हेमंत सोरेन

राज्य स्तरीय योजनाओं का बजट

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 1529.06 करोड़ की लागत से राज्य स्तरीय 59 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया | इस अवसर पर सीएम द्वारा 2575.70 करोड़ की राशि से 10 नई योजनाओं की शुरुआत की गयी इससे 24,54,798 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा | इस शुभारंभ के अवसर पर 1710.26 करोड़ की लागत से तैयार 171 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया | हेमंत सोरेन द्वारा 962.50 करोड़ की राशि से 5,42,260 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया | इस कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को भी लाभ दिया गया |

जिला स्तरीय Jharkhand Govt Scheme का बजट

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय योजनाओं का शिलान्यास किया गया था | इसी तरह से जिलास्तर पर 760 करोड़ की राशि से 4175 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया | वहीं, 2002.60 करोड़ की राशि से बने 3823 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया | इसके अलावा 2303.14 करोड़ की राशि 6,20,694 लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया |

सरकार की पहली वर्षगांठ पर नई योजनाओं का शिलान्यास

  • राज्य स्तरीय समारोह में 1529.06 करोड़ रुपये की कुल 59 नई योजनाओं का शिलान्यास किया।
  • 10 योजनाओं के शुभारंभ से 24, 54,798 लोग लाभान्वित हुए।
  • 171 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, इससे 5, 42, 260 लोगों को लाभ हुआ।
  • 5 लाख 42 हजार 260 लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया।
  • जिला स्तर पर 4175 योजनाओं का शिलान्यास किया।
  • 3823 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
  • 620694 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।

विदेशों में पढाई के लिए मिलेगी छात्रवृति

झारखण्ड के सीएम हेमन्त द्वारा कहा गया कि झारखंड देश का पहला राज्य है जो अपने विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देगा| इसके अलावा 5000 आदर्श विद्यालय, हर जिले में एक CBSE आधारित विद्यालय संचालित करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिये हैं | अतः इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भी अच्छी खबर दी गयी थी | सरकार द्वारा जयपाल सिंह मुंडा के नाम स्कॉलरशिप शुरू की गयी है | इसके पहले सरकार द्वारा पढाई के स्तर को ऊपर उठाने के लिए व बच्चों की पढाई में आर्थिक सहायता करने के लिए Jharkhand E Kalyan Scholarship भी शुरू की गई है|

खेल पदाधिकारियों की गयी न्युक्ति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- 20 वर्ष बाद 24 जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जा रही है। खेल में झारखण्ड हमेशा अव्वल रहे, इस निमित्त लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Jharkhand Govt Scheme महिलाओं के विकास लिए कदम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा पर बल दिया और महिला हेल्पलाइन 181 का शुभारंभ किया | महिला सशक्तीकरण को लेकर सखी मंडल की दीदियों को सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने 30000 सखी मंडलों को 300 करोड़ की राशि बैंक लिंकेज के जरिए डाली गयी |

सिर्फ 15 दिन में जारी होंगे प्रमाण पत्र

सीएम श्री हेमंत ने कहा कि अब लोगों को झारखंड जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , झारखण्ड जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु, आवासीय प्रमाण पत्र , झारखण्ड लेबर कार्ड, झारखंड राशन कार्ड आदि बनाने में जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा | सरकार ने झारखण्ड झारसेवा अभियान शुरू किया है इसके तहत ये प्रमाण पत्र आवेदन करने के 15 दिनों के अंदर जारी कर दिये जायेंगे | यदि इस कार्य के लिए अधिकारी अथवा कर्मचारी देरी करते हैं तो, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी |

सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर सीएम श्री हेमंत सोरेन का उद्बोधन

इस अवसर पर झारखण्ड सीएम ने कहा कि झारखंडी होना ही उनकी पहचान है, झारखंडी होने पर गर्व है, झारखंड वासियों के आशीर्वाद से सरकार बनी है| आपने नेतृत्व करने का मौका दिया है, जनता की उम्मीदों को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकिता है| वर्तमान सरकार ने जो वादे किये हैं, उसे पूरे किये जा रहे हैं|

उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2020 में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं| पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है| इस वैश्विक महामारी से झारखंड भी अछूता नहीं है लेकिन, राज्यवासियों, सरकारी पदाधिकारियों- कर्मियों, कोरोना वॉरियर्स, महिला समूहों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों आदि के सहयोग से कोरोना को नियंत्रित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं| इस दिशा में सरकारी अस्पतालों में सीमित संसाधनों के बीच कोरोना संक्रमितों का जिस बेहतर तरीके से इलाज किया गया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी| इस पूरे दौर में सभी ने धैर्य का परिचय दिया एवं बेहतर प्रबंधन की मिसाल पेश की|

Leave a Comment

sarkari yojana