खाता खसरा नकल राजस्थान 2023 कैसे निकालें?

खाता खसरा नकल राजस्थान 2023: अगर आप राजस्थान के निवासी है और आप अपना खाता खसरा नकल ऑनलाइन निकालना चाहते है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है। प्रतेक जमीन का एक खाता खसरा नंबर होता है। ग्रामीण क्षेत्र में जमीन के एक टुकड़े को खसरा नंबर दिया जाता है।

खाता खसरा नकल भूमि का एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। जब आप जमीन खरीदते है तो आपको यह मिलता है। खाता खसरा नकल में जमीन से जुड़ी कई प्रकार की जानकारी होती है जैसे की जमीन का आकार कितना है, क्या जमीन उपजाऊ है या फिर नहीं, जमीन पर कितने पेड़ है आदि।

राज्य के बहुत से लोगो को यह पता नहीं है की उन्हें किस प्रकार से Khata Khasra Nakal Rajasthan ऑनलाइन निकालना है। आपको बता दे की आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से अपना खाता राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी चेक कर सकते है।

इस आर्टिकल में आगे स्टेप by स्टेप इसकी जानकारी दी गई है जिसे आप फॉलो कर सकते है।

खाता खसरा नकल राजस्थान

खाता खसरा नकल राजस्थान ऑनलाइन कैसे देखें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके ऑनलाइन इसकी जानकारी ले सकते है:

  • सबसे पहले आपको राजस्थान अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको राजस्थान का नक्शा दिखाई देगा यहाँ से आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है।
khata khasra nakal rajasthan
  • इसके बाद आपको अपनी तहसील को सेलेक्ट करना है।
खाता खसरा नकल राजस्थान
  • आपके सामने गाँव की लिस्ट ओपन हो जाएगी इसमें से आपको अपना गाँव सेलेक्ट करना है।
khata khasra nakal
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा इसमें आपको नाम, पता, शहर, पिन कोड आदि जानकारी को दर्ज करना है।
rajasthan khata khasra nakal
  • इसी पेज पर आपको दो आप्शन और दिखाई देंगे जिनमे एक “जमाबंदी की प्रतिलिपि” है और दूसरा “नामांतरण की प्रतिलिपि” का आप्शन है।
  • आपको इनमे से कोई एक सेलेक्ट करना है और उसके बाद कुछ जानकारी दर्ज करनी है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने खाता खसरा नकल राजस्थान से जुड़ी सारी जानकारी आ जाएगी।

खाता खसरा नकल राजस्थान ई मित्र पर लॉग इन कैसे करें?

  • इस पोर्टल पर ई मित्र लॉग इन करने के लिए आपको सबसे पहले अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)” के आप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा इसमें अपना नाम, पासवर्ड और केप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद लॉग इन कर ले।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से खाता खसरा नकल राजस्थान की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। अगर आप खुद से यह जानकारी नहीं निकालना चाहते है तो आप अपने नजदीकी तहसील में जाकर या ई मित्र पर जाकर भी यह जानकारी ऑनलाइन निकलवा सकते है।

इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि अन्य लोगो को भी इसके बारे में सही से जानकारी मिल सके।

FAQs

राजस्थान में खसरा नंबर कैसे देखें?

सबसे पहले आपको अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। उसके बाद जिला, तहसील, गाँव को सेलेक्ट करें। उसके जमीन देखने में कोई एक आप्शन को सेलेक्ट करें और आपके सामने आपका खसरा नंबर आ जायेगा।

मैं राजस्थान में जमाबंदी ऑनलाइन कैसे चेक कर सकता हूं?

आप अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर आकर अपना जिला, तहसील, गाँव को सेलेक्ट करके जमाबंदी देख सकते है।

Leave a Comment