मनरेगा मजदूरी रेट 2025: MGNREGA Wage rate सभी राज्यों के लिए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MGNREGA Wage rate 2025: क्या आप भी नरेगा योजना के तहत कार्य करते है या फिर कार्य करना चाहते है और आपको नहीं पता है की नरेगा योजना में प्रतिदिन कितनी मजदूरी मिलती है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नरेगा योजना का सञ्चालन किया जाता है और इसी मंत्रालय के द्वारा नरेगा योजना की मजदूरी को तय किया जाता है। प्रतिवर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा मनरेगा मजदूरी रेट 2025 जारी की जाती है। इस वर्ष सभी राज्यों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी की गई है। इस आर्टिकल में हम सभी राज्यों की Mgnrega Wage Rate को देखेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

MGNREGA Wage rate State Wise

MGNREGA Wage rate 2025

भारत सरकार ने वर्ष 2025 के लिए नरेगा योजना की नई मजदूरी दर का नोटिफिकेशन जारी किया है। नई सूचना के आधार पर नरेगा में सबसे कम मजदूरी दर नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की है जहाँ पर यह दर 234 रूपये प्रतिदन है और सबसे अधिक हरियाणा राज्य की है जहाँ पर यह दर 374 रूपये प्रतिदिन है।

मनरेगा योजना भारत सरकार की सबसे अधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। मनरेगा योजना में लाभार्थी को 100 दिन का रोजगार मिलता है। इस रोजगार करने के बदले में उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है जो अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रकार से है। हर 15 दिन के बाद यह राशी मजदुर के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है।

नरेगा योजना में काम करने के लिए आपके पास जॉब कार्ड का होना जरुरी है। आपके द्वारा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में जोड़ा जाता है। यदि आपका नाम इस सूचि में आ जाता है तो आप नरेगा योजना के तहत कार्य भी कर सकते है और प्रतिदिन मजदूरी भी प्राप्त कर सकते है। आगे तालिका में MGNREGA Wage rate State Wise लिस्ट दी गई है जिसे आप देख सकते है।

मनरेगा योजना

भारत सरकार देश के नागरिकों के हित के लिए समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना लेकर आती है जिनमे से सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक नरेगा योजना है। इस योजना में सरकार लाभार्थी को 100 दिन का रोजगार देती है। लाभार्थी को प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है जो सीधे उसके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है। कोई भी पात्र व्यक्ति नरेगा योजना के लिए आवेदन कर सकता है और प्रतिदिन मजदूरी ले सकता है।

राज्यों के अनुसार मनरेगा मजदूरी रेट 2025 देखें

निचे तालिका में सभी राज्यों की Mgnrega Wage Rate दी गई है जो की वर्ष में 2025 के लिए सरकार ने जारी की है:

राज्य का नाममनरेगा मजदूरी रेट (प्रतिदिन)
छत्तीसगढ़243.00 रु.
मिजोरम266.00 रु.
महाराष्ट्र297.00 रु.
गुजरात280.00 रु.
पंजाब322.00 रु.
झारखंड245.00 रु.
मेघालय254.00 रु.
बिहार245.00 रु.
उड़ीसा254.00 रु.
नागालैंड234.00 रु.
आंध्र प्रदेश300.00 रु.
उत्तराखंड237.00 रु.
मध्य प्रदेश243.00रु.
हरियाणा374.00 रु.
उत्तर प्रदेश237.00 रु.
त्रिपुरा242.00 रु.
असम249.00 रु.
राजस्थान266.00 रु.
तमिल नाडू319.00 रु.
हिमाचल प्रदेशगैर अनुसूचित क्षेत्र – 236.00 रु.
अनुसूचित क्षेत्र – 295.00 रु.
पश्चिम बंगाल250.00 रु.
सिक्किम

सिक्किम (3 ग्राम पंचायतें – ज्ञानथांग, लाचुंग, लाचेन)
249.00 रु.

374.00 रु.
जम्मू और कश्मीर259.00 रु.
लद्दाख259.00 रु.
दादर और नगर हवेली तथा दमन और दिउ324.00 रु.
अरुणाचल प्रदेश234.00 रु.
लक्षद्वीप304.00 रु.
अंडमान और निकोबारअंडमान जिला – 329.00 रु.
निकोबार जिला – 347.00 रु.
मणिपुर272.00 रु.
र्नाटक349.00 रु.
गोवा356.00 रु.
तेलंगाना300.00 रु.
पुडुचेरी294.00 रु.
केरल346.00 रु.

Mgnrega Wage Rate PDF Download करें

दोस्तों समय समय पर ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नरेगा योजना की मजदूरी को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया जाता है। आप इस नोटीफिकेशन को अपने डिवाइस में पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है और साथ में यह चेक कर सकते है की मनरेगा में 1 दिन की मजदूरी कितनी है। आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है:

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

बहुत से जॉब कार्ड धारक ऐसे होते है जिनके खाते में पैसा नहीं आता है इसलिए उनको अपना नाम पहले लिस्ट में चेक कर लेना चाहिए:

  • जॉब कार्ड की लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको जॉब कार्ड के आप्शन पर क्लिक करना है और आपके सामने एक न्यू पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको वर्ष, जिला, ब्लोक, ग्राम पंचायत आदि जानकारी सेलेक्ट करना है और प्रोसीड पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद न्यू पेज आएगा जिस पर आपको जॉब कार्ड/एम्प्लोयेमेंट रजिस्टर के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने जॉब कार्ड की लिस्ट आ जाएगी।
  • आप इस सूचि में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते है।

नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप भी नरेगा योजना के लिए आवेदन करना चाहते है और रोजगार लेना चाहते है तो आपके पास जॉब कार्ड का होना जरुरी है जिसके लिए आप निम्न प्रकार से आवेदन कर सकते है:

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपना जॉब कार्ड का आवेदन फॉर्म लेना होगा जो आप ग्राम पंचायत से या फिर ब्लोक से ले सकते है।
  • फॉर्म लेने के बाद आपको फॉर्म को भरना है और जरुरी विवरण दर्ज करना है।
  • फिर आपको जरुरी डॉक्यूमेंट फॉर्म एक साथ अटेच करना है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को वहीँ पर जमा करवा देना है।
  • कुछ दिनों के बाद आपका जॉब कार्ड आ जायेगा।
  • आप उमंग एप से ऑनलाइन भी जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से Mgnrega Wage Rate 2025 State Wise चेक कर सकते है। आप उपर दी गई तालिका में अपने राज्य के सामने वाले बॉक्स में देख सकते है की आपके राज्य में मजदूरी दर क्या है। अगर मनरेगा मजदूरी रेट के बारे में अन्य कोई अपडेट सरकार के द्वारा जारी किया जाता है तो हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

telegram group join