MP Domicile Certificate : मूल निवासी प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश Online

MP Domicile Certificate, मूल निवासी प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश Online: निवास प्रमाण पत्र सबसे के के लिए जरुरी होता है | निवास प्रमाण पत्र आपके पते का साबुत होता है | आप जिस स्थान पर रह रहे है वहां का आपके पास निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी है | देश के प्रतेक राज्य ने निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू कर रखा है उसी प्रकार से मध्य प्रदेश सरकार ने भी निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस आर्टिकल में हम आपको MP Domicile Certificate में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज आदि के बारे में आपको बताएँगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

MP Domicile Certificate Online

MP Domicile Certificate Online in Hindi

राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा जाती प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र ,निवास प्रमाण पत्र जैसे सुविधा प्रदान की जाती है | यह एक आधिकारिक दस्तावेज होता है | अगर आपके पास अधिवास प्रमाण पत्र नहीं है तो आप कई प्रकार सरकारी योजना के लाभ से वंचित रह सकते है इसलिए आपके पास निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी होता है | इसके काई नाम होते है जैसे – Residence Certificate ,बोनाफाइड सर्टिफिकेट ,MP Mool Niwas Praman Patra आदि सब एक ही प्रमाण पत्र के नाम होते है | इस आर्टिकल में हम आपको MP Domicile Certificate Online Apply की पूरी प्रक्रिया बताएँगे |

आप कई प्रकार के से यह प्रमाण पत्र बना सकते है जैसे की लोक सेवा केंद्र के माध्यम से, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, जन सेवा केंद्र पर जाकर या खुद से इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बना सकते है। इस प्रमाण पत्र के लिए समय सीमा शहरी और ग्रामीण दोनों के लिए 7 कार्य दिवस है।

MP Domicile Certificate In Hindi Highlights

योजना का नाम मध्य प्रदेश अधिवास प्रमाण पत्र
योजना टाइप राज्य सरकार की योजना
राज्य मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के लोगो
उद्देश्य लोगो को उनका निवास प्रमाण पत्र प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट mpedistrict.gov.in

एमपी अधिवास प्रमाण पत्र का उद्देश्य

यह एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो आपके रहने के स्थान से प्रदर्शित करता है यानि की आप राज्य में किस स्थान पर रह रहे है | अगर आपके पास निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो आपको राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली कई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा इस लिए आपके पास निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी है | यह आपके स्थान के अधिकारों की रक्षा करता है आप इस प्रमाण पत्र की मदद से जिस स्थान पर रह रहे है उसका हक़ जमा सकते है | Madhya Pradesh Domicile Certificate बनाने के लिए आपको सरकारी कार्यालय के चकर नहीं काटने पड़ेगे इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा लोगो को प्रदान की है |

MP Domicile Certificate के लाभ

  • यह एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो आपके रहने के स्थान के अधिकारक को प्रदर्शित करता है |
  • इस दस्तावेज की मदद से आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली अनेक सरकारी योजना का लाभ ले सकते है |
  • अनेक प्रकार के दस्तावेज जैसे की पासपोर्ट , आधार कार्ड ,पेन कार्ड आदि के लिए मध्य प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र माँगा जाता है |
  • स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने पर इसकी जरूरत होती है |
  • सरकारी नौकरी के लिए , पेंशन योजना ,छात्रवृति योजना में MP Domicile Certificate माँगा जाता है |

मूल निवासी प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश ऑनलाइन की विशेषताएं

  • यह निवास प्रमाण पत्र व्यक्ति के पुरे जीवन काल तक मान्य होता है |
  • आवेदन करने के 7 दिन के अंदर आपको निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है |
  • अगर आप किसी दुसरे स्थान पर जाकर के रहने लगते है तो आपका पुराना निवास प्रमाण पत्र रद्द हो जाता है आपका नया निवास प्रमाण पत्र मान्य रहेगा |

MP Domicile Certificate Eligibility

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • यदि को व्यक्ति मध्य प्रदेश के निवासी से शादी करता है तो उसे उसके पति का निवास प्रमाण पत्र देना होगा |
  • अगर को बच्चा निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहा है तो उसे अपने माता पिता का निवास प्रमाण पत्र देना होगा |

मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज MP

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • परिवार रजिस्टर की नक़ल
  • पानी का बिल या बिजली का बिल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यह MP Domicile Certificate बनाने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करें के बाद आप इस प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करें की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • इसके लिए पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आयें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नागरिक पंजीयन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
MP Domicile Certificate
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा। इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना है और उसके बाद “अपना मोबाइल नं. एवं ईमेल वेरीफाई करने के लिए क्लिक करें” के आप्शन पर क्लिक करना है।
mp e district portal registration
  • फिर आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा वो आपको दर्ज करके वेरीफाई पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर सफलतापूर्वक हो जायेगा।
  • अब आपको इस पोर्टल पर लॉग इन करना है और अपनी कुछ जानकारी को दर्ज करना है।

मूल निवासी प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश कैसे बनाएं?

पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आप MP Domicile Certificate के लिए ऑनलाइन खुद से अप्लाई कर सकते है जिसकी प्रक्रिया निचे दी गई है:

  • अब मूल निवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर “समाधान एक दिन सेवाएं” के सेक्शन में “स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
mp domicile certificate apply online
  • अगले पेज पर आने के बाद आपको ऑनलाइन के सामने Apply के आप्शन पर क्लिक करना है।
online apply option
  • आपके सामने प्रमाण पत्र बनाने के लिए फॉर्म ओपन हो जायेगा। इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही सही दर्ज करना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
domicile certificate online form
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपका रजिस्ट्रेशन नंबर आ जायेगा जिसे आपको अपने पास रखना है और आपका प्रमाण पत्र बनकर आपके पास आ जायेगा।

मूल निवासी प्रमाण पत्र online check कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति जानें” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
  • अगले पेज पर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर आदि की मदद से अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है।

mpedistrict.gov.in पोर्टल पर लॉग इन कैसे करें?

  • सबसे पहले MP Domicile Certificate पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • उसके बाद लॉग इन के आप्शन पर क्लिक करे।
MP Domicile Certificate Online
  • अगले पेज पर आने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर, पासवर्ड, केप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन कर सकते है।

मूल निवासी प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करवाना चाहते है तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है |
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश अधिवासी प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म लेना होगा |
  • आप निचे दिए गए लिंक पर करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है :-
mp domicile certificate application form
  • इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है उसके बाद आपको इसके साथ दस्तावेज अटेच करने है और इस फॉर्म को राजस्व विभाग में जमा करवाना है और आपका आवेदन हो जाता है |
  • आपको 7 दिन में आपका निवास प्रमाण पत्र मिल जाता है |

MP Domicile Certificate Helpline number

  • टोल फ्री नंबर – 181
  • ईमेल आईडी – lokseva001[at]gmail[dot]com

निष्कर्ष

इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से MP Domicile Certificate के लिए अप्लाई कर सकते है। मूल निवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल पोर्टल पर आना होगा। पोर्टल पर आने के बाद अपना अकाउंट बनाना है और उसके बाद स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के आप्शन पर क्लिक करना है। आपके सामने फॉर्म ओपन होगा जिसमे मांगी गई जानकारी दर्ज करके आपको सबमिट करना है। इस प्रकार से आपका प्रमाण पत्र बन जायेगा।

2 thoughts on “MP Domicile Certificate : मूल निवासी प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश Online”

Leave a Comment

sarkari yojana