मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड : Mukhyamantri pashudhan vikas yojana

Mukhyamantri pashudhan vikas yojana : झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गयी है | इस योजना को शुरू करने के पीछे का एकमात्र उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है| जैसा कि आप सभी जानते ही हैं केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें अपने राज्य की जनता के लिए सुख सुविधाएँ प्रदान करने के लिए हमेशां तैयार रहती हैं| सरकार किसानों के विकास के लिए नयी नयी योजनायें चलाती रहती हैं| इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गयी है| इस योजना के तहत किसानों को  गौ पालन, बकरी पालन सुकर पालन, कुक्कुट पालन एवं बत्तख पालन के लिए आर्थिक लाभ प्रदान किया जायेगा| यदि किसान Mukhyamantri pashudhan vikas yojana के तहत आवेदन करते हैं तो उनके बैंक खाते में लाभार्थी राशि भेज दी जाएगी|

Mukhyamantri pashudhan vikas yojana 2024

लगभग 660 करोड़ रुपये के बजट के द्वारा ग्रामीण विकास, कल्याण और कृषि विभाग की सहायता से इस योजना का क्रियान्वयन किया गया है| झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योजना को शुरू करने के लिए उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में पशुपालन की बहुत पुरानी परंपरा रही है, इस परम्परा को बरकरार रखने के लिए Mukhyamantri pashudhan vikas yojana शुरू की गयी है|किसानों के पास बकरी, मुर्गी एवं सूकर आदि एटीएम के तौर होते हैं, क्योंकि किसान जब चाहे इनको बेचकर पैसे प्राप्त कर सकते हैं|पशुधन विकास मिशन योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है| अभी इस मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गयी है|

Mukhyamantri Pashudhan Yojana Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड
योजना का प्रकारराज्य स्तरीय योजना
विभागग्रामीण विकास, कल्याण और कृषि विभाग
राज्यझारखंड
उद्देश्यकिसानों की आय में वृद्धि करने के लिए
शुरुआत कर्तामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
लाभार्थीराज्य के पशुपालक किसान
योजना के तहत शामिल योजनायेंगौ पालन, बकरी पालन सुकर पालन, कुक्कुट पालन तथा बत्तख पालन 
आवेदन करने का तरीकाऑफलाइन
आवेदन फॉर्म प्राप्त करने का स्थानकिसान पशुपालन कार्यालय 
ऑफिसियल वेबसाइटmpvyjharkhand.in

हेमंत सरकार का पशुधन विकास झारखण्ड के लिए योगदान

झारखण्ड की हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के पशुधन के विकास के लिए लगतार अथक प्रयास कर रही है| सरकार द्वारा अपने पहले बजट में ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस सुविधा के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक एवं अन्य परीक्षण प्रयोगशाला और मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया है| विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्था, कांके में 28.69 करोड रुपये की लागत से टीका औषधि उत्पादन केंद्र एवं प्रयोगशाला का निर्माण शुरू किया गया है| इस प्रयोगशाला में लगभग 1 करोड़ औषधि टीकों का निर्माण किया जायेगा|

Mukhyamantri pashudhan vikas yojana के लाभ

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अनुदान सहायता राशि के रूप में लाभार्थियों को उनकी श्रेणी के आधार पर अनुदान दिया जाता है| लाभुकों को दिए जाने वाले अनुदान की सीमा 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक होती है| किसानों के लिए बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन एवं कबूतर पालन के लिए अनुदान दिया जाता है जो कि इस प्रकार है-

  • एपीएल, बीपीएल, एसएसजी, एससी तथा एसटी श्रेणी के लिए :- 50 प्रतिशत
  • विधवा, दिव्यांग  श्रेणी के लिए :- 90 प्रतिशत

मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड का लाभ व विशेषताएं

  • यह योजना राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिय बनायीं गयी है|
  • इस योजना के तहत किसानों को  गौ पालन, बकरी पालन सुकर पालन, कुक्कुट पालन एवं बत्तख पालन आदि के आर्थिक सहायता दी जाएगी|
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2024 के तहत लाभार्थियों को पचास से लेकर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जाएगी|
  • झारखण्ड राज्य के जो किसान अपने पास पशुधन रखते हैं उन सभी को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा|
  • पशुधन विकास मिशन के तहत पशुपालकों को पशु शेड बनवाकर दिए जायेंगे , जिसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा|
  • Mukhyamantri pashudhan vikas yojana के तहत मनरेगा को भी शामिल किया गया ताकि इसका दायरा बढाया जा सके|
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड के तहत  एससी-एसटी वर्ग के पशुपालकों को लाभ पहुँचाया जायेगा लेकिन इसके अलावा अन्य श्रेणी के पशुपालकों को भी लाभ दिया जायेगा|
  • सरकार द्वारा राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है|
  • इस योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास, कल्याण और कृषि विभाग द्वारा किया गया है|

सीएम पशुधन विकास योजना के तहत चयनित गांवों की लिस्ट

1 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर प्रखंड सभागार में समिति की एक मीटिंग का आयोजन किया गया | इस मीटिंग में बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके|इसके अलावा इस मीटिंग में  बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन एवं कबूतर पालन आदि के लिए गांवों का चयन किया गया| CM Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand के लिए कुल 162 लाभार्थियों का चयन किया गया है|इस योजना के लिए चयनित गांवों के नाम इस प्रकार हैं-

  • शहरपुर
  • महादेवपुर
  • पोखरिया
  • छोटा दुर्गापुर
  • भतभंगा संथाली
  • दूधकोल

Mukhyamantri pashudhan vikas yojana पात्रता मानदंड

  • आवेदनकर्ता झारखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी पशुपालक या किसान होना चाहिए|
  • आवेदक के पास पशुपालन के लिए जरुरी सभी वस्तुएं, स्थान व सुविधाएँ होनी चाहिए|
  • आवेदक द्वारा योजना की सभी पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा|

मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड आवेदन दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • बैंक खाता पासबुक

मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड आवेदन प्रक्रिया

यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सीएम पशुधन विकास योजना आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आपको किसान पशुपालन कार्यालय में जाना है|
  • इसके बाद आपको वहां से सीएम पशुधन विकास योजना आवेदन फॉर्म लेना है|
  • आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना form pdf
mukhyamantri pashudhan vikas yojana jharkhand form pdf
  • अब आपको इस आवेदन में पूछी गयी सभी जानकारी सही-सही भरनी है|
  • इसके बाद आपको सभी मांगे दस्तावेज इस फॉर्म के साथ अटेच करने हैं|
  • अंत में आपको आवेदन फॉर्म जहाँ से लिया है, वहीँ जमा करवाना है|
  • इस प्रकार आप पशुधन विकास योजना झारखण्ड आवेदन कर सकते हैं|

निष्कर्ष

इस आर्टिकल की मदद से आप Mukhyamantri pashudhan vikas yojana के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है और इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है. अगर आपको इस योजना के बारे में अन्य जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है.

12 thoughts on “मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड : Mukhyamantri pashudhan vikas yojana”

  1. क्या चुने गए गावं के अलावा और किसी भी गावं के लोग आवेदन कर सकते है?

    Reply

Leave a Comment

sarkari yojana