मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2022 आवेदन फॉर्म | मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभ | मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2022 पात्रता दस्तावेज |CM Pashudhan Vikas Yojana 2022 Online Apply
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड : झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गयी है|इस योजना को शुरू करने के पीछे का एकमात्र उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है|इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2022 शुरू की गयी है|इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, दस्तावेज, लाभ व विशेषताएं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बताएँगे| अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें| चलिए जानते हैं क्या है मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना इन हिंदी |
सीएम पशुधन विकास योजना झारखंड 2022
लगभग 660 करोड़ रुपये के बजट के द्वारा ग्रामीण विकास, कल्याण और कृषि विभाग की सहायता से इस योजना का क्रियान्वयन किया गया है| झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योजना को शुरू करने के लिए उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में पशुपालन की बहुत पुरानी परंपरा रही है, इस परम्परा को बरकरार रखने के लिए यह योजना शुरू की गयी है|किसानों के पास बकरी, मुर्गी एवं सूकर आदि एटीएम के तौर होते हैं, क्योंकि किसान जब चाहे इनको बेचकर पैसे प्राप्त कर सकते हैं|पशुधन विकास मिशन योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है| अभी इस मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गयी है|
Mukhyamantri Pashudhan Yojana Highlight
योजना का नाम | मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना |
योजना का प्रकार | राज्य स्तरीय योजना |
विभाग | ग्रामीण विकास, कल्याण और कृषि विभाग |
राज्य | झारखंड |
उद्देश्य | किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए |
शुरुआत कर्ता | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन |
लाभार्थी | राज्य के पशुपालक किसान |
योजना के तहत शामिल योजनायें | गौ पालन, बकरी पालन सुकर पालन, कुक्कुट पालन तथा बत्तख पालन |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 फरवरी 2021 |
आवेदन करने का तरीका | ऑफलाइन |
अनुदान राशि | 50% से 90% तक |
योजना का बजट | लगभग 660 करोड़ रुपये |
आवेदन फॉर्म प्राप्त करने का स्थान | किसान पशुपालन कार्यालय |
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का उद्देश्य
जैसा कि आप सभी जानते ही हैं केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें अपने राज्य की जनता के लिए सुख सुविधाएँ प्रदान करने के लिए हमेशां तैयार रहती हैं| सरकार किसानों के विकास के लिए नयी नयी योजनायें चलाती रहती हैं| इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गयी है| इस योजना के तहत किसानों को गौ पालन, बकरी पालन सुकर पालन, कुक्कुट पालन एवं बत्तख पालन के लिए आर्थिक लाभ प्रदान किया जायेगा| यदि किसान इस योजना के तहत आवेदन करते हैं तो उनके बैंक खाते में लाभार्थी राशि भेज दी जाएगी|
हेमंत सरकार का पशुधन विकास झारखण्ड के लिए योगदान
झारखण्ड की हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के पशुधन के विकास के लिए लगतार अथक प्रयास कर रही है| सरकार द्वारा अपने पहले बजट में ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस सुविधा के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक एवं अन्य परीक्षण प्रयोगशाला और मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया है| विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्था, कांके में 28.69 करोड रुपये की लागत से टीका औषधि उत्पादन केंद्र एवं प्रयोगशाला का निर्माण शुरू किया गया है| इस प्रयोगशाला में लगभग 1 करोड़ औषधि टीकों का निर्माण किया जायेगा|
CM Pashudhan Yojana 2022 Benefits
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2022 अनुदान सहायता राशि के रूप में लाभार्थियों को उनकी श्रेणी के आधार पर अनुदान दिया जाता है| लाभुकों को दिए जाने वाले अनुदान की सीमा 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक होती है| किसानों के लिए बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन एवं कबूतर पालन के लिए अनुदान दिया जाता है जो कि इस प्रकार है-
- एपीएल, बीपीएल, एसएसजी, एससी तथा एसटी श्रेणी के लिए :- 50 प्रतिशत
- विधवा, दिव्यांग श्रेणी के लिए :- 90 प्रतिशत
मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ व विशेषताएं
- यह योजना राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिय बनायीं गयी है|
- इस योजना के तहत किसानों को गौ पालन, बकरी पालन सुकर पालन, कुक्कुट पालन एवं बत्तख पालन आदि के आर्थिक सहायता दी जाएगी|
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2022 के तहत लाभार्थियों को पचास से लेकर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जाएगी|
- झारखण्ड राज्य के जो किसान अपने पास पशुधन रखते हैं उन सभी को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा|
- पशुधन विकास मिशन के तहत पशुपालकों को पशु शेड बनवाकर दिए जायेंगे , जिसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा|
- pashudhan vikas yojana के तहत मनरेगा को भी शामिल किया गया ताकि इसका दायरा बढाया जा सके|
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एससी-एसटी वर्ग के पशुपालकों को लाभ पहुँचाया जायेगा लेकिन इसके अलावा अन्य श्रेणी के पशुपालकों को भी लाभ दिया जायेगा|
- सरकार द्वारा राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है|
- इस योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास, कल्याण और कृषि विभाग द्वारा किया गया है|
सीएम पशुधन विकास योजना के तहत चयनित गांवों की लिस्ट
1 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर प्रखंड सभागार में समिति की एक मीटिंग का आयोजन किया गया | इस मीटिंग में बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके|इसके अलावा इस मीटिंग में बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन एवं कबूतर पालन आदि के लिए गांवों का चयन किया गया| cm pashudhan vikas yojana 2022 jharkhand के लिए कुल 162 लाभार्थियों का चयन किया गया है|इस योजना के लिए चयनित गांवों के नाम इस प्रकार हैं-
- शहरपुर
- महादेवपुर
- पोखरिया
- छोटा दुर्गापुर
- भतभंगा संथाली
- दूधकोल
झारखण्ड पशुधन योजना 2022 पात्रता मानदंड
- आवेदनकर्ता झारखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए|
- लाभार्थी पशुपालक या किसान होना चाहिए|
- आवेदक के पास पशुपालन के लिए जरुरी सभी वस्तुएं, स्थान व सुविधाएँ होनी चाहिए|
- आवेदक द्वारा योजना की सभी पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा|
झारखण्ड पशुधन विकास योजना 2022 आवेदन दस्तावेज
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
- विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
- बैंक खाता पासबुक
पशुधन विकास योजना झारखण्ड 2022 आवेदन लास्ट डेट
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो 8 फरवरी 2021 से पहले -पहले पशुधन विकास विभाग झारखण्ड से आवेदन फॉर्म लेकर भर सकते हैं| इसके बाद आपको आवेदन करने का अवसर नहीं दिया जायेगा|
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सीएम पशुधन विकास योजना आवेदन फॉर्म भरना होगा| pashudhan vikas yojana online form नहीं भर सकते इसलिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा|
- सबसे पहले आपको किसान पशुपालन कार्यालय में जाना है|
- इसके बाद आपको वहां से सीएम पशुधन विकास योजना आवेदन फॉर्म लेना है|
- अब आपको इस आवेदन में पूछी गयी सभी जानकारी सही-सही भरनी है|
- इसके बाद आपको सभी मांगे दस्तावेज इस फॉर्म के साथ अटेच करने हैं|
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म जहाँ से लिया है, वहीँ जमा करवाना है|
- इस प्रकार आप पशुधन विकास योजना झारखण्ड 2022 आवेदन कर सकते हैं|
Conclusion:-
इस आर्टिकल में हमारे द्वारा “मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन” के बारे में हिंदी भाषा में बताया गया है | यदि आपको जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपका इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी से सम्बंधित प्रश्न हो तो आप कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते हैं | इसके अलावा आप ऑफिसियल वेबसाइट के हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं |
Plz help me sir rozgar ke leye
Kya sir hame bhi pashupalan ka sarkari yojna ka labh mil sakta hai kya
Dighriya kala
Dighriya kala Bengabada giridih Jharkhand 815302
वर्तमान में यह योजना चालू है…????
क्या चुने गए गावं के अलावा और किसी भी गावं के लोग आवेदन कर सकते है?
Kya mujhe bhi pashupalan yojana ka labh milega sir
Yes
Kya humko pashu paln la labh milega giridih jharkhand se hu
Humko bhi pasupalan ka liya sahayta chahia hum simdega jila se hai sir kya humko milega sir