वन नेशन वन हेल्थ कार्ड : One Nation One Health Card आवेदन करें

One Nation One Health Card : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा एक देश एक राशन कार्ड योजना के बाद एक देश एक स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की गयी है | इस योजना के द्वारा भारतीय जनता को चिकित्सा व स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा | वन नेशन वन हेल्थ कार्ड योजना की शुरुआत करने पर आपको अब देश के किसी भी जगह स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपने साथ किसी भी प्रकार के दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बशर्ते आपके पास one nation one health card होना चाहिए| आएये जानते हैं हेल्थ कार्ड ऑनलाइन के उद्देश्य लाभ , पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में |

One Nation One Health Card Scheme | PM Health ID Card 2021

One Nation One Health Card Kya Hai ?

पीएम मोदी द्वारा डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत PM Health I-Card की घोषणा की गयी| one nation one health card india के तहत हेल्थ कार्ड ऑनलाइन बनाया जाता है| इस आईडी पर दर्ज नंबर के माध्यम से रोगी की सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी | स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड होने पर रोगी को अपनी पहले की जाँच , भर्ती का विवरण तथा दवाओं का विवरण साथ में लिखित रूप में ले जाने की जरुरत नहीं होगी|

जिस अस्पताल में आप अपनी बीमारी की जाँच या इलाज करवाना है वहां पर आपके हेल्थ आईडी कार्ड के नंबर से अपने आप सब जानकारी पता कर ली जाएगी| इस कार्ड में आपकी पेंसन कासारा डाटा भी सेव रहेगा| अगर आपका इलाज चल रहा हैं तो वो जानकारी भी आपके हेल्थ कार्ड में दी गयी आपकी यूनिक आईडी से देखी जा सकेगी| health card India से आप देश में कहीं भी ईलाज करवा सकते है|

One Nation One Health Card Overview

आर्टिकल किसके बारे में हैहेल्थ कार्ड ऑनलाइन
योजना का प्रकार केंद्र सरकार की योजना 
लाभार्थीभारत के नागरिक
योजना का उद्देश्य सभी पेशेंट्स के डाटा को डिजिटल स्टोर करना
ऑफिशियल वेबसाइट nha.gov.in

वन नेशन वन हेल्थ कार्ड की शुरुआत

पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड की घोषणा भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर की गयी | one nation one health card tender के लिए मोदी सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है| मोदी जी ने दिल्ली के लाल किले से संबोधन करते हुए वन नेशन वन हेल्थ कार्ड योजना की घोषणा की | इस योजना से भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जायेगा| वास्तव में यह योजना चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत कारगर शाबित हो रही है| इस योजना का लाभ भारतीय जनता को मिल भी रहा है| यही नहीं इस योजना के माध्यम से डिजिटल इण्डिया के सपने भी साकार हो रहे हैं|

वन नेशन वन हेल्थ कार्ड स्कीम details

पीएम मोदी हेल्थ कार्ड में उपलब्ध डाटा पहले क्लिनिक्स तथा हॉस्पिटल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। जिससे कि डॉक्टर पेशेंट का डाटा डिजिटल एक्सेस कर सकें। इस प्रक्रिया के बाद पेशन का डाटा मेडिकल स्टोर तथा मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी से भी सर्वर द्वारा साझा किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पेशेंट के डाटा की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यदि आपको डाटा की सुरक्षा के बारे में किसी भी प्रकार की शंका लगे तो आप डॉक्टर यासम्बंधित अधिकारी से बात कर सकते हैं|

आपके डाटा की सुरक्षा का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ केंद्र सरकार ने जिम्मा लिया है| जब आप किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो आपके कार्ड की यूनिक आईडी द्वारा डॉक्टर केवल एक बार ही आपका डाटा एक्सेस कर सकता है| दूसरी बार जाने पर फिर से कार्ड की आईडी लगानी पड़ेगी| आप स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड लेना चाहते हैं या नहीं , ये भी आपका ही फैसला होगा |

one nation one health card website

मोदी हेल्थ आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपको One Nation One Health Card Apply Online करना होगा | इसके लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| वन नेशन वन हेल्थ स्कीम की ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको बहुत सारी सुविधाएँ मिल रही हैं| जैसे कि हेल्थ यूनिक आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई , डॉक्टर्स की यूजर आईडी से डॉक्टर से संबंधित जानकारी, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर्ड, हॉस्पिटल लैब, क्लीनिक तथा अपना हेल्प आईडी कार्ड का डाटा अपडेट करने की सुविधा | इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको पहले हेल्थ आईडी कार्ड बनवाना होगा |

वन नेशन वन हेल्थ कार्ड details in hindi

  • हेल्थ कार्ड में कार्ड धारक की स्वास्थ्य संबधी जानकारी जैसे ब्लड ग्रुप , रिपोर्ट्स , डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन और दवाइयों से सम्बंधित जानकारी होगी |
  • डिजिटल हेल्थ कार्ड में यूनिक आईडी 14 डिजिट की होगी।
  • हेल्थ आईडी कार्ड पर एक यूनिक क्यूआर कोड भी होगा।
  • one nation one health card से देश के सामान्य नागरिकों के आलावा डॉक्टर , सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल ,क्लीनिक, डिपेंसरी आदि को भी जोड़ा जायेगा।
  • बिना यूज़र की जानकारी के हेल्थ आई कार्ड की डिटेल्स नहीं देखी जा सकती है क्योंकि इसके लिए उनके पास पासवर्ड और OTP होना जरुरी है जो की यूजर के पास होता है|

one nation one health card ppt

NDMH के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए निचे दी गयी पीडीऍफ़ file को पढ़ सकते हैं , जिसमें आपको निम्न बातें मुख्य रूप से देखने को मिलेंगी-

  • Health ID System :- इसके अंतर्गत देश के नागरिकों की हेल्थ आईडी बनाए जाने की प्रोसेस होगी |
  • Digi Doctors :– इसके अंतर्गत सभी डॉक्टरों का यूनिक आईडी होगी जिसके माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकेगी |
  • Health Facility Registry :– इसके अंतर्गत सभी हॉस्पिटल ,क्लिनिक , लैब जुड़ सकेंगे और यूनिक आईडी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी जानकारी भी अपडेट कर सकेंगे |
  • Personal Health Record :- इसमें पंजीकृत नागरिक अपनी स्वास्थय सम्बन्धी जानकारी अपडेट कर सकेंगे |

Facilities In national Digital health Misson

यदि आपको हेल्थ मिशन के बारे में जानकारी नहीं है कि इसके माध्यम से कौन -कौनसी सेवाएं प्रदान की जाएँगी| तो आपको बता दें कि इस मिशन के तहत निम्न सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी-

  • हेल्थ आईडी कार्ड बनवाया जाएगा।
  • व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
  • डीजी डॉक्टर की सुविधा।
  • स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री।
  • टेलीमेडिसिन
  • ई फार्मेसी

one nation one health card benefits & Specifications

  • हेल्थ आईडी कार्ड में एक क्यूआर कोड होगा जिसे स्कैन करके हॉस्पिटल तथा क्लीनिक पेशेंट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इससे पेशेंट के डाटा को अतिरिक्त सिक्यूरिटी मिलती है|
  • अस्पताल में डॉक्टर्स तथा क्लिनिक द्वारा रोगी का डाटा देखने के लिए OTP की जरुरत पड़ेगी| इसका मतलब आपके बिना कोई दूसरा व्यक्ति आपकी जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ है |
  • मोदी हेल्थ आईडी कार्ड में ब्लड ग्रुप, दवाई, रिपोर्ट तथा डॉक्टर से संबंधित जानकारी भी आपको इस कार्ड के माध्यम से मिल जाएगी | इसका मतलब आपको कागजी कार्यवाही से छुटकारा मिल रहा है|
  • पीएम हेल्थ आईडी कार्ड पर 14 डिजिट का एक नंबर होगा जो कि हर पेशेंट की यूनीक आईडी होगा , इससे आपको फिर से सिक्यूरिटी प्रदान हो रही है|
  • आपका हेल्थ आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना होगा ताकि आपको सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके |
  • वाहन नेशनल हेल्थ अथॉरिटी को वन नेशन वन हेल्थ कार्ड योजना का कार्य सोंपा गया है|

वन नेशन वन हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए डॉक्यूमेंट

हेल्थ कार्ड ऑनलाइन के लिए आपके पास निचे दिए गए दस्तावेज होने अनिवार्य हैं-

  • भारत का स्थाई निवासी
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

वन नेशन वन हेल्थ कार्ड कैसे बनाये कैसे बनाएं

One Nation One Health Card Scheme  officail website
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार से होम पेज खुलेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Creat Health ID के लिंक पर क्लिक करना है।
one nation one health card registration
  • अब आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा जिस पर आपको Create Your Health ID now पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद Continue पर क्लिक करना है|
one nation one health card registration process
  • अब आपको Generate via Aadhaar पर क्लिक करना है|
  • यदि आधार कार्ड नहीं है तो निचे I don’t have Aadhaar / I don’t want to use my Aadhaar for creating Health ID. Click here. पर क्लिक करना है|
one nation one health cardgenerate id
  • इसके बाद आपको Generate via Mobile पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद मोबाइल न. डालने हैं| तथा निचे I Agree पर क्लिक करना और निचे दिए गए I’m not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके Submit पर क्लिक करना है|
  • अब आपके मोबाइल न. पर OTP आएगी, वो दर्ज करनी है तथा सबमिट पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलेगा , जिसमे आपको सम्पूर्ण जानकारी सही सही भरनी है|
  • अंत में आपको Submit पर क्लिक करना है|

one nation one health card login

यदि आपने अपना हेल्थ id बना लिया है और आप इस id की मदद से लोग इन करना चाहते हैं तो निचे दी गयी हेल्थ आईडी कार्ड में हेल्थ आईडी नंबर से लॉगिन करने की प्रक्रिया को फॉलो करना है|

  • सबसे पहले नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार से होम पेज खुलेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Creat Health ID के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको log in पर क्लिक करना है|
one nation one health card log in
  • अब आपको अपनी Health ID Number डालने हैं |
  • अब आपके पास एक OTP आएगी, वो दर्ज करनी है|
  • इसके बाद निचे दिए गए I’m not a robot के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अंत में Submit के आप्शन पर क्लिक करना है|

वन नेशन वन हेल्थ कार्ड हेल्पलाइन नंबर

  • Email Id- ndhm@nha.gov.in
  • Toll-Free Number- 1800114477
  • Address – National Health Authority 9th Floor, Tower-l, Jeevan Bharati Building, Connaught Place, New Delhi – 110 001

इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके आप आसानी से One Nation One Health Card के लिए अप्लाई कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana