वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा : Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana पंजीकरण

Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2024 : इस योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गयी है| यह योजना देवदर्शन विभाग राजस्थान की है| इस योजना को वर्ष 2019 में शुरू की गयी थी| योजना का विस्तार करने के लिए वर्ष 2013 से तथा 2016 से हवाई यात्रा को भी सम्मिलित किया गया था | यह योजना राजस्थान के बुजुर्ग नागरिकों ( 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्ति ) को उनके जीवन में एक बार प्रदेश या देश के बाहर किसी निर्दिष्ट तीर्थ स्थान में से किसी एक तीर्थ स्थान का भ्रमण बिना किसी शुल्क के करवाना है| इस लिए इस योजना को Free Tirth Yatra Yojana Rajasthan के नाम से भी जाना जाता है| इस आर्टिकल में हम आपको Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana के बारे में विस्तार से बताएँगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|

Contents hide

Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana Rajasthan

राजस्थान राज्य देवस्थान विभाग , जयपुर द्वारा “वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा राजस्थान योजना 2009” के अंतर्गत हर वर्ष 10 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है| यात्रा के लिए रेल तथा हवाई मार्ग का चयन किया गया है| 5 हजार तीर्थ यात्रियों को रेल मार्ग द्वारा 7 तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी तथा 5 हजार तीर्थ यात्रियों को हवाई मार्ग द्वारा 9 तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाने का प्रावधान रखा गया है| Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana के लिए सभी पात्र नागरिकों का चयन लौटरी प्रक्रिया से किया जाएगा| यात्रा के दौरान सभी प्रकार का शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जायेगा|

Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana Overview

योजना का नाम वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा
योजना का विभागराजस्थान राज्य देवस्थान विभाग , जयपुर 
उदेश्यवरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थानों का भ्रमण करवाना
योजना का प्रकारराज्य स्तरीय योजना 
लाभार्थी वर्गबुजुर्ग ( 60 वर्ष से अधिक आयु )
चयन प्रक्रियालौटरी प्रक्रिया 
आवेदन का प्रकारऑनलाइन आवेदन

राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए पात्रता

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए निचे दी गयी पात्रता होनी अनिवार्य है-

  • यात्री राजस्थान का मूल निवासी होना चहिए|
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष होनी चाहिए|
  • आवेदनकर्ता आयकर दाता नहीं होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ पहले नहीं लिया होना चाहिए|
  • यात्री / आवेदनकर्ता ने पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया है, इस बाबत स्वयं द्वारा एक घोषणा पत्र प्रस्तुत किया जायेगा| यदि वह व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो सम्पूर्ण यात्रा का शुल्क तथा 25% जुर्माना लगाया जायेगा|
  • भिक्षावृति के रूप में जीवन यापन करने वाले इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे|
  • यात्री पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए| यात्री को किसी भी प्रकार का संक्रामक रोग जैसे-टी.बी. , कोरोना , श्वास सम्बन्धी बीमारियाँ आदि नहीं होनी चाहिए|
  • स्वस्थता के लिए किसी भी डॉक्टर द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र आवेदन में लगाया जायेगा, कि वरिष्ठ नागरिक पूर्ण रूप से स्वस्थ है|
  • जो आवेदनकर्ता पिछले वर्ष आवेदन कर चुके हैं,लेकिन उनका यात्रा के लिय चयन नहीं हुआ है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं|
  • केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी भी इस योजना के लिए पात्र होंगे लेकिन आयकर दाता की श्रेणी में नहीं होने चाहिए|
  • जिनका नाम बीते हुए वर्षों में यात्रा के लिए चयनित हो चूका है लेकिन उन्होंने किसी कारण से यात्रा नहीं की है, तो वे अब Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana के लिए पात्र नहीं हैं|
  • मिडिया या पत्रकारिता से सम्बन्ध रखने वाले ऐसे व्यक्ति जो इस योजना के लिए पात्र हैं,उनके लिए 5% कोटा रखा गया है|

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Rajasthan Important Information

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना पंजीकरण करते समय आपको निम्न बातों का ध्यान रखना है, यदि आप ये गलतियाँ करते हैं तो योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकते है-

  • यदि आपने आवेदन करते समय सही जानकारी को छिपाया है तथा तथ्यों को छिपाकर यात्रा का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है|
  • विभाग द्वारा निर्धारित नियमों का उलंघन करने पर |
  • यात्रा के दौरान आपतिजनक सामान जैसे- अथियार , नशीले पदार्थ , ज्वलनशील पदार्थ आदि|

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में साथ किसको ले जा सकते हैं ?

  • इस यात्रा के लिए आप अपने साथ किसी सहायक या जीवन साथी को अपने साथ ले जाने की अनुमति दी गयी है|
  • जिस भी व्यक्ति को आप अपने साथ ले जाना चाहते हैं उसके बारे आवेदन के समय आपको जानकारी भरकर बताना होगा|
  • आवेदनकर्ता के जीवनसाथी की आयु सीमा 60 वर्ष से अधिक होने पर साथ ले जा सकते हैं|
  • पति-पत्नी के एक साथ यात्रा करने पर सहायक को साथ ले जाने की अनुमति नहीं है|
  • आवेदनकर्ता अपने साथ तभी सहायक को साथ के जा सकता है जब आवेदनकर्ता की आयु 65 वर्ष हो तथा रेल के द्वारा अकेले यात्रा करने के लिए आवेदन किया हो|
  • यदि यात्री रेल के द्वारा यात्रा करने के लिए आवेदन करता है तो अपने साथ किसी सहायक के रूप में सम्बन्धी हो ना जरुरी नहीं है, आवेदनकर्ता अपने साथ किसी रिश्तेदार या परिचित को साथ ले जा सकता है|
  • यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाले सहायक की आयु सीमा 21-50 वर्ष होनी चाहिए |
  • सहायक के लिए भी वही सेवाएं / सुविधाएँ दी जाएँगी जो की तीर्थ यात्री को दी जाएगी|
  • सहायक की आयु सीमा यात्री की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा सहायक किसी केंद्र / राज्य सरकार का सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए|

varisth nagrik tirth yatra yojana Rajasthan के अंतर्गत चयनित  तीर्थ स्थान 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत रेल व हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा करने की व्यवस्था की गयी है| यात्रा का सम्पूर्ण खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा| निचे दी जाने वाली यात्रा की सूचि में विभाग द्वारा कुछ स्थान जोड़े या कम किये जा सकते हैं| हवाई जहाज की यात्रा के बाद कुछ दूरी की यात्रा ए.सी. बस द्वारा भी करवाई जा सकती हैं| विषम परिस्थितियों में विभाग द्वारा गंतव्य / प्रस्थान स्थान में बदलाव किया जा सकता है | रेल व हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा के लिए चयनित स्थान इस प्रकार हैं-

रेल मार्ग द्वारा यात्रा के लिए चानित तीर्थ स्थान

  1. रामेश्वरम्
  2. द्वारकापुरी
  3. जगन्नाथपुरी
  4. तिरुपति
  5. वैष्णोदेवी
  6. मोईनुद्दीन चिश्ती ( अजमेर) – सलीम चिश्ती ( फतेहपुर सिकरी)-आगरा-अफजत निजामुद्दीन ओलिया ( नई दिल्ली)
  7. गोवर्धन जी (परिक्रमा) मथुरा- वृंदावन-बरसाना ( ब्रिज सर्किट)

हवाई जहाज द्वारा यात्रा के लिए चानित तीर्थ स्थान

क्र.सं.तीर्थ स्थान का नाम यात्रा का विवरण
1.अमृतसर-आनन्दपुर साहिबअमृतसर तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा
2.श्रवणबेलगोला-बैंगलोरबैंगलोर तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा
3.गोवागोवा तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा शहर दर्शन
4.शिरडी-शनि शिंगणापुर-त्रयम्बकेश्वर ( नाशिक) मुम्बई दर्शनमुम्बई तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा
5.कामाख्या -गुवाहाटी( राज्य संग्रहालय कला क्षेत्र)गुवाहाटी तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा
6.उज्जैन ( महा कालेश्वर – काल भैरव मंदिर , हरिसिद्धि नवग्रह मंदिर ) ओंकारेश्वरइन्दोर तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा
7.देहरादून – हरिद्वार -ऋिषकेशदेहरादून तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा
8.गंगासागर – दक्षिणेश्वरकाली – वैलूरमठ -कोलकताकोलकता तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा
9.पशुपितनाथ – काठमांडू (नेपाल)काठमांडू तक हवाई जहाज द्वारा तथा आगे बस द्वारा

Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana : आवेदन के लिए निर्देश

  • Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे|
  • आवेदक का भामाशाह कार्ड आवेदक के साथ जाने वाले सहायक या पति-पत्नी का भामाशाह कार्ड होना चाहिए तथा भामाशाह कार्ड से आधार कार्ड जुड़ा हुआ होना चाहिए|
  • यदि ऐसा होता है तो आपको अपनी जानकारी भरने की जरुरत नहीं होगी| केवल भामाशाह id न. लगाने से ही अपने आप विवरण आ जायेगा|
  • आवेदन कर्ता को आवेदन में किन्हीं दो निर्देशितियों के नाम तथा मोबाइल न. देने होंगे ताकि किसी आपातकालीन  परिस्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके|
  • मोबाइलन, व जानकारी यात्रा पर जाने से पहले आप पोर्टल पर जाकर अपडेट भी कर सकते हैं|
  • यात्रा के लिए यात्रियों का चयन जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर से लोटरी सिस्टम से होगी| तथा चयनित यात्रियों की सूचि  पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी|
  • यदि चयनित यात्री किसी कारण से यात्रा नहीं कर सकता है तो पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन न. पर इसकी सुचना देनी है  अन्यथा भविष्य में इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जायेंगे|
  • यात्रा में चयन से पहले आपको चिकित्सक द्वारा जारी स्वस्थता का प्रमाण पत्र अपने पास रखना है|
  • आवेदन में अपनी पसंद के तिन तीर्थ स्थल वरियता क्रम में रखने हैं|
  • आवेदन करने के बाद आप उसकी प्रिंट कॉपी सुविधा के लिए रख सकते हैं|

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना दस्तावेज

  • आवेदक का भामाशाह कार्ड 
  • आवेदक के साथ जाने वाले सहायक या पति-पत्नी का भामाशाह कार्ड
  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • डॉक्टर द्वारा जारी स्वस्थता प्रमाण पत्र
  • पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया गया है, इस बाबत स्व घोषणा प्रमाण पत्र
  • नोट :- आवेदन के समय जरुरी दस्तावेजों की एक एक प्रति यात्रा के समय अपने पास जरुर रखें|

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ऑनलाइन आवेदन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना पंजीकरण के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं-

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद आपको Registration Form पर क्लिक करना है तथा New Registration पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद अपनी भामाशाह कार्ड की आईडी दर्ज करनी है| तथा खोजें पर क्लिक करना है|
  • यदि भामाशाह कार्ड नहीं बना हुआ है तो आगे दिए गए आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जायेगा जिसमे आपको सम्पूर्ण जानकारी सही सही भरनी है|
  • अंत में सबमिट करना है|

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा आवेदन की स्थिति कैसे देखें

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना आवेदन स्थिति देखने के लिए आपको निचे दिए गए पद फॉलो करने हैं-

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद reports पर क्लिक करना है| तथा इसके बाद status पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा|
  • इस पेज में अब आपको अपनी sso id तथा पासवर्ड लगाकर लोग इन करना है|
  • अब आप आवेदन के आप्शन में आपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं|

Mukhyamantri varisth nagrik tirth yatra yojana Rajasthan : खास बातें

  • यात्रा के लिए केवल चयनित व्यक्ति ही जा सकता है| इसके अलावा चाहे कोइ व्यक्ति शुल्क देने को तैयार हो, नहीं जा सकता|
  • यात्रा के दौरान ट्रेन/हवाई जहाज में एक शीट पर केवल एक व्यक्ति ही यात्रा करेगा|
  • यदि कोइ व्यक्ति यात्रा के दौरान सरकार द्वारा निधारित सुविधाओं के अलावा सुविधाएँ प्राप्त करना चाहता है तो इसका शुल्क यात्री को चुकाना पड़ेगा|
  • यात्री को यात्रा के दौरान निर्धारित अधिकारी के नियमों का पालन, आचार सहिंता का पालन , ज्वलनशील पदार्थों तथा मादक पदार्थों को साथ नहीं ले जाने की बाध्यता रखी गयी है|
  • यात्रा के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी केवल यात्री की ही होगी|
  • योजना में यात्रा के लिए निधारित प्रस्थान करने के स्थान तक पहुँचने का व्यय यात्री को देना पड़ेगा|

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना चयन प्रक्रिया

  • योजना के लिए यात्रियों का लौटरी प्रक्रिया द्वारा चयन किया जायेगा|
  • यात्रियों द्वारा आवेदन की संख्या अधिक होने पर कम्प्युरटराईज्स लोटरी निकाली जाएगी|
  • यदि आरक्षित सीटों के लिए 100% से अधिक आवेदन आते हैं तो बाकि आवेदनकर्ताओं की एक प्रतीक्षा सूची बनायीं जाएगी|
  • चयनित यात्रियों द्वारा नहीं जाने पर ही प्रतीक्षा सूचि में तीर्थ यात्रियों को यात्रा का मौका दिया जायेगा|
  • लौटरी के समय पति-पत्नी तथा सहायक को एक माना जायेगा, लौटरी में चयन होने के बाद उतनी ही शीटें कम कर दी जाएँगी|
  • पहले हवाई यात्रा के लिए लौटरी निकाली जाएगी उसके बाद शेष शीटों के लिए रेल यात्रा के लिए लौटरी निकाली जाएगी|
  • जिनका यात्रा के लिए चयन हुआ हो, वो ही जा सकेंगे बाकि के व्यक्ति नहीं जा सकेंगे|

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनासंकल्प पत्र

Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojanasankalp patra

राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana से सम्बंधित किसी भी प्रकार की पूछताछ करनी है तो आप निचे दिए गए न. पर संपर्क कर सकते हैं| यदि आपका यात्रा के लिए चयन हो गया है लेकिन आप किसी कारण से नहीं जा पा रहे हैं तो आपको इसकी सुचना भी निचे दिए गए पोर्टल के अधिकारीयों को संपर्क करके देनी है ताकि आप आगे के लिए इस योजना हेतु पात्र हो सकें|

Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana Helpline Number
Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana Helpline Number

राजस्थान देवस्थान विभाग हेल्पलाइन नंबर

  • देवस्थान विभाग के कुछ हेल्पलाइन नंबर निचे दिए गए हैं , जहाँ पर आप संपर्क करके किसी भी प्रकार की शंका या प्रश्न का उतर प्राप्त कर सकते हैं| इनके अलावा अधिक संपर्क शुत्र के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें|
  • देवस्थान विभाग टोल फ्री नंबर
devsthan vibhag rajsthan Helpline Number

इस आर्टिकल में हमने आपको Rajasthan Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2024 के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इस आर्टिकल की मदद से इस आवेदन कर सकते है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। समय समय पर विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट Rajasthan जारी की जाती है जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।

6 thoughts on “वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा : Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana पंजीकरण”

  1. Varishth Yatra me rehne khane pine ki kya vyavastha he Or Aap kaha ke pese Extra loge ye bhi to batao Shreeman ji .Varna vaha jakar pese mange to kaha se layenge Garib Bujurg

    Reply
  2. मेरी माता जी जिनका नाम धापु बई है उनका चयन हवाई यात्रा में मुख्य सूची में हुआ है झालावाड़ जिले से है कृपया बताए कितनी तारीख को यात्रा पर भेजा जाएगा और उसके लिए क्या प्रोसेस करनी पड़ेगी कहा जाना पड़ेगा

    Reply
  3. मेने वरिष्ठजन देवदर्शन यात्रा हेतु आवेदन किया था। क्या मेरा चयन हुआ है। जानकारी प्रदान करें।

    Reply
    • Mene raj.varith nagrik yojana me ,kamakhya ,ke lia form bhara tha , kamakhya yatra ,ki data kya hai , kindly information about the same.

      Reply

Leave a Comment

sarkari yojana