Union Budget Mobile app : आजादी के सात दशकों के बाद पहली बार बजट को प्रिंट नहीं किया जायेगा| केवल स्क्रीन पर ऑनलाइन पढ़ा जायेगा यानि की पेपर लेस बजट प्रस्तुत किया जायेगा | डिजिटल दुनिया में भारत ने एक कदम ओर आगे बढाया है| प्रधानमंत्री जी बार- बार डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पर जोर दे रहे हैं| इस बार बजट 2021-22 के लिए यूनियन बजट मोबाइल ऐप लौंच किया गया है| इस ऐप का उपयोग सांसद कर सकेंगे तथा इसके अलावा देश की आम जनता भी इस ऐप का उपयोग कर सकेगी| कोरोना महामारी के कारण ये बदलाव देखने को मिला है| वित्त मंत्रालय द्वरा Union Budget Mobile app पर बजट पेश करने के साथ ही अपलोड कर दिया जायेगा| इस आर्टिकल में हम आपको यूनियन बजट मोबाइल ऐप के बारे में हिंदी में जानकारी देंगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|

Union Budget Mobile app Highlight
ऐप का नाम | यूनियन बजट मोबाइल ऐप |
ऐप का निर्माण | NIC (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) द्वारा |
विभाग | वित्त मंत्रालय भारत सरकार |
लौन्चिंग तिथि | 24 जनवरी 2021 |
लौन्चकर्ता | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |
ऐप का उद्देश्य | बजट को डिजिटल माध्यम से आसान व सरल तरीके से पेश करना |
लाभ | जनता को ऑनलाइन बजट देखने में सुविधा |
Union budget mobile app की विशेषताएं
- budget mobile app में बजट से जुड़े सभी दस्तावेज मिल जायेंगे।
- UB mobile app पर वार्षिक वित्तीय स्टेटमेंट, डिमांड फॉर ग्रांट तथा वित्त विधेयक से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां दी गयी हैं।
- यूनियन बजट मोबाइल ऐप में बजट से जुड़े डाक्यूमेंट को प्रिंट और डाउनलोड करने की सुविधा दी गयी है।
- यह ऐप आपको कंटेंट पढने में आसानी करने के लिए ज़ूम करने का फीचर देता है।
- आप यूनियन बजट पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट, union budget mobile app download in Google Play Store and Apple Store दोनों पर डाउनलोड कर सकते हैं।
- संसद में बजट पेश करने के बाद आपको केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पर बजट देखने को मिल जायेगा।
- यह ऐप डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन, जूम आउट आदि फीचर्स के साथ लौंच किया गया है।
- केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप को उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए हिंदी तथा अंग्रेजी दो भाषाओँ में लौंच किया गया है।
- केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप एंड्राइड तथा आईओएस दोनों वर्जनों में लौंच किया गया है।
Hon’ble Union Finance Minister launched NIC developed ‘Union Budget Mobile App’, for providing easy & quick access to Budget documents after the presentation of Union Budget by FM. This app can be downloaded from Budget portal https://t.co/AYvjr5T53k and Android & iOS App stores. pic.twitter.com/6VDkaP8snW
— NIC (@NICMeity) January 24, 2021
Union Budget Mobile app Download कैसे करें?
- सबसे पहले आपको केंद्रीय बजट पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | या आप गूगल प्ले स्टोर पर भी जा सकते हैं|
- इसके बाद ऐसा इंटरफेस दिखाई देगा|

- इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करना है |
- अब आपको download mobile app की लिंक पर क्लिक करना है|

- अब आपके सामने नया पेज इस प्रकार ए ओपन होगा|

- इस पेज में आप तिन प्रकार से ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं|
- यदि आपका मोबाइल एंड्राइड है तो आप इसे google play store पर डाउनलोड कर सकते हैं|
- यदि आपका मोबाइल एप्पल का है तो आप एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं|
- इसके अलावा आप इस ऐप को मेंनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं|
- आपको जिस भी प्रकार से डाउनलोड करना है, उस आप्शन पर क्लिक करना है|

- अब आपको इस ऐप को इंस्टाल करना है|
- इसके बाद budget mobile app login करना है|
- अब आप इस यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर मौजूद सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं|
बजट 2021-22 का प्रस्तुतीकरण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जनवरी 2021 को हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया |आपको बता दें कि हलवा सेरेमनी का अर्थ होता है जब बजट की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएँ तो वित्त मंत्रालय के कर्मचारी अपना मुँह मीठा करते हैं | इस आयोजन से संकेत मिलता है कि बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है| बजट को पेश करने का का कार्यक्रम दो चरणों में पूरा किया जायेगा| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए 1 फरवरी 2021 को संसद में बजट पेश किया जाएगा|
✅Final stage of Union Budget 2021-22 commences with Halwa Ceremony
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) January 23, 2021
✅Finance Minister Smt. @nsitharaman launches “Union Budget Mobile App” to provide easy and quick access to Union Budget information to all stakeholders
(1/9)
Read More➡️ https://t.co/J0eQucnwlf pic.twitter.com/a0GfX5fBb2
केंद्रीय बजट 2021-22 की प्रस्तुति
बजट पेश करने के चरण | कार्यक्रम की तिथि |
पहला चरण | 29 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 |
संसद में बजट पेश | 1 फरवरी 2021 |
दूसरा चरण | 8 मार्च 2021 से 8 अप्रैल 2021 |